logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले की सीमाएं की गईं 'सील', 39 स्थानों पर नाकाबंदी, 32 वीडियो टीमों रखेंगी नजर


अमरावती: विधानसभा चुनाव की आचार संहिता मंगलवार दोपहर से लागू हो गई है। इस चुनाव के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसलिए जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं और 39 स्थानों पर नाकेबंदी कर दी गई है। इसके अलावा पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 61 टीमें और 32 वीडियो टीमें तैनात की गई हैं।

राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। जिला प्रशासन इसके लिए तैयार है और आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

जिले के बाहर से शराब और पैसे के परिवहन को रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई है। ऐसे आठ विधानसभा क्षेत्रों में 39 एसएसटी टीमें गठित की गई हैं। इसमें मोर्शी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 9 जगहों पर नाकेबंदी की गई है। इसके अलावा धामनगांव रेलवे निर्वाचन क्षेत्र में छह, बडनेरा 4, तिवसा 4, दर्यापुर 5, अचलपुर 3 और मेलघाट निर्वाचन क्षेत्र में 4 टीमें बनाई गई हैं। ऐसे 39 दस्तों द्वारा जिले की सीमाओं को लॉक कर दिया गया है।

इसके अलावा जिला स्तर पर 61 भरारी टीमें भी तैनात की जाएंगी। यह टीम चुनाव पर ध्यान देगी। इसके साथ ही वीडियो एवं विविटी जैसी 145 टीमें गठित की गई हैं।