logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अनशन कर रहे किसान ने अनशन स्थल पर तंबू में फांसी लगाकर की आत्महत्या


अमरावती: वरुड तहसील के बेनोडा पुलिस स्टेशन अंतर्गत शिंगोरी गांव में एक अनशनकारी किसान ने आत्महत्या कर ली। यह किसान अपर वर्धा बांध के विरोध में चल रहे अनशन में शामिल था। किसने के अनशन स्थल पर आत्महत्या करने से हड़कंप मच गया है।    

पिछले कुछ दिनों से वरुड तहसील के बेनोडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शिंगोरी गांव से छह किलोमीटर दूर बर्डी से लेकर ऊपरी वर्धा बांध के बैक वॉटर बेसिन में पुरानी सुरवाडी, भुताबर्डी तक ऊपरी वर्धा बांध पीड़ितों का विरोध चल रहा है। यहीं पर शुक्रवार की रात एक अनशनकारी ने तंबू में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले प्रदर्शनकारी का नाम गोपाल दहिवाड़े है, जो वर्धा जिले के आष्टी में रहता है। सरकार और प्रशासन की हठधर्मिता के कारण मोर्शी तहसील कार्यालय के सामने अपर वर्धा बांध प्रभावितों का आंदोलन 251 दिनों से जारी है। यह किसान विभिन्न मांगों को लेकर अनशन कर रहे हैं। 

मांग पूरी नहीं होने पर किसान गोपाल दहीवडे ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने एक सुसाइड नोट में लिखा है कि उनकी आत्महत्या के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार है। गोपाल ने यह भी लिखा है कि यहां तनावपूर्ण स्थिति है और यह लड़ाई ऐसे ही जारी रहनी चाहिए। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। 

देखें वीडियो: