logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

माँ से बिछड़े तेंदुए के दो बच्चों का वन विभाग ने कराया मिलन


अमरावती- शहर के नजदीक महादेव खोरी जंगल में गुरुवार को मिले तेंदुए के दो बच्चों को वन विभाग ने उनकी मां से मिला दिया है.दोनों बच्चों में से एक घायल था जिसका वन विभाग की देखरेख में वन उद्यान में इलाज किया गया.महादेव खोरी जंगल के पास एक पुल के नीचे नागरिकों ने गुरुवार को दो तेंदुए के दो बच्चों को देखा था जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई.वन विभाग ने दोनों बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया था.इसके बाद वन विभाग ने मादा तेंदुए को खोजने का प्रयास किया इसके लिए जंगल में ट्रैप कैमरे भी लगाए गए.मादा तेंदुआ मिली जिसके बाद जंगल में ले जाकर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने माँ और बच्चों का मिलन कराया। शनिवार सुबह यह यह मिलन हुआ.
महादेव खोरी परिसर में वन विभाग ने वनीकरण किया है.यह इलाका पोहरा-मालखेड जंगल से बेहद नजदीक है.कयास लगाए जा रहे है कि मादा तेंदुआ अपने बच्चों के साथ यहाँ आयी होगी और यही उससे उसके बच्चे बिछड़ गए होंगे।