logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

दोस्त ने नाबालिग दोस्त के साथ एक परिचित युवती को जंगल ले गया जहां जबरन शराब पिलाई और बलात्कार किया


अमरावती: कॉलेज जाने वाली एक युवती जो नाबालिग है उसे दो आरोपी जंगल में ले गए जहां उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया.इतना ही नहीं उसे जबरदस्ती शराब-सिगरेट पिलाई गई और अश्लील वीडियो बनाया गया. इसके बाद कई बार पीड़िता के साथ इसी वीडियो के दम पर कई बार अत्याचार किया गया. यह घटना 26 जनवरी की है लेकिन इसके बाद से लगातार मानसिक आघात झेल रही नाबालिग पीड़िता की शिकायत के बाद राजापेठ पुलिस ने 7 फ़रवरी को मामला दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. गिरफ़्तार आरोपियों में एक नाबालिग है. गिरफ़्तार आरोपियों में एक 20 वर्षीय शांतनु तायड़े है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता जो 17 वर्ष की है वर्ष 2021 में एक नाबालिग लडके से परिचय हुआ था.इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और एक-दूसरे के घर आने जाने का सिलसिला शुरू हुआ. इस दौरान भी आरोपी ने पीड़िता को अन्य अश्लील वीडियो दिखाए और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। 26 जनवरी को युवक पीड़िता के कॉलेज के बाहर आया और उसे बडनेरा की एक सुनसान जगह लेकर गया जहां उसके साथ उसने और उसके एक साथी ने बलात्कार किया।

इस दौरान पीड़िता को जबरन शराब और सिगेरट पिलाई गई. और अश्लील वीडियो तैयार किया गया.इसके बाद पीड़िता मानिसक रूप से परेशान रहने लगी. उसने काफी हिम्मत कर अपनी माँ को पूरा घटनक्रम बताया जिसके बाद राजापेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के बयान के मुताबिक 26 जनवरी की घटना के बाद भी आरोपी लगातार उसे उसके अश्लील वीडियो की धमकी देते हुए लगातार परेशान करता रहा.