logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अगले 24 घंटे में कभी भी खुल सकते हैं अपर वर्धा बांध के गेट, नदी किनारे के गांवों को सतर्क रहने की चेतावनी


अमरावती: लगातार हो रही बारिश के कारण अपर वर्धा बांध का जल भंडारण काफी हद तक बढ़ रहा है. वहीं अगले 24 घंटे में अपर वर्धा बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं. इसके चलते नदी किनारे के गांवों के साथ-साथ मछुआरों को भी सतर्कता बरतने को कहा गया है. इस संबंध में अपर वर्धा बांध प्रभाग की ओर से अमरावती, वर्धा, यवतमाल, चंद्रपुर के जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है. 

हालांकि, अपर वर्धा बांध का जल स्तर अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन अगर जुलाई के अंत तक बांध 74 प्रतिशत से नीचे भर जाता है. तो अपर वर्धा बांध के दरवाजे खोलने का समय आ सकता है.

अमरावती जिले के सबसे बड़ा बांध, अपर वर्धा बांध में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है और बांध का जल भंडारण प्रतिदिन बढ़ रहा है. अपर वर्धा बांध का निर्धारित जल स्तर 342.50 मिमी रखा गया है और वर्तमान में यह स्तर 340 मिमी तक पहुंच गया है. इस प्रकार बांध लगभग 65:52 प्रतिशत भर गया है.

अपर वर्धा बांध प्रभाग के उपविभागीय अभियंता ने बताया है कि यदि मध्य प्रदेश से होकर बहने वाली जामनदी व माडू नदियों में बाढ़ आती है और पानी ऊपरी वर्धा बांध के जलग्रहण क्षेत्र में गिरता है. तो बांध का जल भंडारण काफी बढ़ सकता है और ऊपरी वर्धा बांध के गेट 24 घंटे के भीतर कभी भी खुल सकते हैं.