logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

वरुड में क्षेत्रीय जलापूर्ति योजना का मामला गरमाया, 35 गांवों के नागरिक विधायक देवेन्द्र भुयार से नाराज, सांकेतिक भूख हड़ताल की शुरू


अमरावती: अमरावती जिले के वरुड में विधायक देवेन्द्र भुयार के खिलाफ 35 गांवों के नागरिक आक्रामक हो गये हैं. मोर्शी वरुड विधानसभा क्षेत्र के वरुड के 35 गांवों में पानी की आपूर्ति के लिए 35 गांवों की जल आपूर्ति योजना के लिए 101 करोड़ रुपये की निधि को मंजूरी दी गई।

इस योजना का लगभग 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है. इस जलापूर्ति योजना से 35 गांवों की पानी की समस्या का समाधान होगा और नागरिकों को शुद्ध जल की आपूर्ति की जायेगी.

लेकिन विधायक देवेन्द्र भुयार ने जानबूझकर इस योजना को बंद कर दिया क्योंकि उन्हें कमीशन नहीं मिला। यह आरोप लगाते हुए 35 गांवों के नागरिकों ने पंचायत समिति के पूर्व सभापति विक्रम ठाकरे के नेतृत्व में एक दिवसीय सांकेतिक अनशन शुरू किया है. विक्रम ठाकरे ने चेतावनी दी है कि इस योजना का काम तुरंत शुरू किया जाए नहीं तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा.