logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: राज्य उत्पाद शुल्क के कार्यालय में सुबह 11 बजे हो लग जाता है ताला, मीटिंग के चलते ऑफिस ही बंद!


अमरावती: राज्य सरकार को सबसे अधिक आय देने वाला विभाग उत्पाद शुल्क विभाग है। लेकिन, इस विभाग के पदाधिकारी जानबूझकर इस विभाग की उपेक्षा कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कार्यालय में सुबह 11:20 बजे ही ताला लगा दिया जाता है। सवाल उठता है कि कार्यालय खुलने का सही समय क्या है।

अंजनगांव, दरियापुर दो तहसीलों के प्रबंधन के लिए दरियापुर में राज्य उत्पाद शुल्क उप-निरीक्षक का एक कार्यालय है। यह विभाग मादक पदार्थों के नियंत्रण, लाइसेंसिंग के साथ-साथ उत्पाद शुल्क के संग्रहण का कार्य करता है।

इतना महत्वपूर्ण विभाग होने के बावजूद इस कार्यालय के खुलने का कोई समय नहीं है। बंद होने के कारण काम कराने के लिए आने वालों को, वापस जाना पड़ रहा है। 

शुक्रवार को भी कार्यालय 11:20 बजे बंद कर दिया गया था। इस संबंध में निरीक्षक  रूपाली सोंडावले से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि सभी लोग मीटिंग में थे। तो शायद यह पहली बार हुआ है कि पूरा कार्यालय एक मीटिंग में गया हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की जा रही है।