logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: लाडकी बहीण योजना के प्रचार पर राज्य सरकार ने खर्च किए 200 करोड़ रुपये, आरटीआई में हुआ खुलासा


अमरावती: राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडकी बहीण योजना शुरू की. इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं. लेकिन इस योजना को शुरू करने के बाद इसे हर जगह तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने सिर्फ विज्ञापन पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

अमरावती के बडनेरा निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता अजय बोस ने राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से यह जानकारी मांगी थी. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से दी गई जानकारी में यह खुलासा हुआ है.

इन प्रचार माध्यमों में समाचार पत्र दूरदर्शन समाचार चैनल, मनोरंजन चैनल, राज्य सिनेमा में 16 एफएम रेडियो चैनल, रेलवे स्टेशन से ध्वनि प्रक्षेपण के माध्यम से ऑडियो जिंगल, मुंबई शहर में बेस्ट बस स्टॉप और राज्य के कई शहरों में बस स्टेशनों पर लगे विज्ञापन शामिल हैं.