logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पुल पर एसटी बस का स्टीयरिंग हुआ लॉक, ड्राइवर की सूझबूझ से बची बाल-बाल 82 लोगों की जान


अमरावती: नागपुर से अमरावती आ रही एक एसटी में बस का अचानक स्टीयरिंग लॉक हो गई. हालांकि, बस चालक सूझबूझ से बस में सवार 80 यात्रियों और दो कर्मचारियों समेत 82 लोगों की जान बाल-बाल बच गई.

रविवार सुबह 11 बजे नागपुर से यात्रियों को लेकर एसटी निगम की बस अमरावती शहर के नंदगांव पेठ इलाके में प्रवेश करने के बाद फ्लाईओवर से गुजर रही थी. इसी दौरान पुल पर एसटी का स्टेयरिंग लॉक हो गया है. पता चलते ही चालक ने बिना देरी किए आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में टक्कर मारकर बस को नियंत्रित किया.

अगर बस को नियंत्रित नहीं किया गया होता तो बस नंदगांव पेठ फ्लाईओवर से नीचे गिर जाती और कई यात्रियों की जान चली जाती. लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बस में सवार 80 यात्रियों और दो कर्मचारियों समेत 82 लोगों की जान बच गई.