logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती में बढ़ रहा आवारा कुत्तों का खतरा, दो महीनों में 1500 लोग हुए शिकार


अमरावती: शहर और ग्रामीण इलाकों में भटकते कुत्तों की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। पिछले दो महीनों में ही 1500 से ज्यादा लोग कुत्तों के हमलों का शिकार हुए हैं, जबकि पिछले एक साल में यह संख्या 23 हजार के पार पहुंच गई है। प्रशासन के अनुसार, अमरावती शहर में करीब एक लाख भटकते कुत्ते हैं।

यह कुत्ते खासकर रात के समय सड़कों पर निकलते हैं और वाहनों या पैदल चलने वालों पर हमला करते हैं। कई बार तो बाइक सवार लोग गिरकर घायल भी हो जाते हैं।शहर में चायनीज स्टॉल, मांस विक्रेताओं और लोगों द्वारा सड़क पर फेंका गया बचा हुआ खाना इन कुत्तों को आकर्षित करता है, जिससे इनकी संख्या और बढ़ रही है।

नगर निगम नसबंदी और पकड़ने का अभियान चला रहा है, लेकिन अब तक इससे खास असर नहीं हुआ है।नगर निगम के सामने अब यह एक गंभीर चुनौती बन गई है, क्योंकि लगातार बढ़ रहे कुत्तों के हमले नागरिकों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा का खतरा बनते जा रहे हैं। लोगों ने नगर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।