logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: ग्रामीणों ने राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की कर्मभूमि को शराब मुक्त बनाने का लिया संकल्प


अमरावती: गुरुकुंज मोजरी ग्राम पंचायत के गुरुदेव नगर में पिछले कुछ महीनों से बड़ी मात्रा में शराब की अवैध बिक्री के कारण विवाद और झगड़े बढ़ गए हैं और महिला वर्ग खुदको बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।

कई युवा शराब के आदी हैं तो कई लोगों की जिंदगी शराब से बर्बाद हो रही है। इसलिए ग्राम पंचायत ने बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री रोकने और राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की जन्मस्थली गुरुदेवनगर को शराब मुक्त बनाने का संकल्प लिया है।

यह प्रस्ताव सरपंच वैशाली धुमोने, उपसरपंच मिलिंद कालमेघ, उपस्थित ग्राम सेवकों और ग्राम पंचायत सदस्यों की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से लिया गया। इसके बाद तिवसा के थानेदार और तहसीलदार को गुरुदेव नगर को शराब मुक्त बनाने का संकल्प पत्र सौंपा गया।

पिछले कई वर्षों से गांव में बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री, वर्ली, मटका, जुआ आदि अवैध गतिविधियां चल रही हैं। लेकिन, पुलिस प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से नागरिकों ने आश्चर्य व्यक्त किया है।