logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

स्कूली बच्चों को भ्रमण पर ले जा रही एसटी बस का निकला पहिया, चालक की सतर्कता से रिद्धपुर के पास हादसा टला


अमरावती: स्कूली बच्चों को भ्रमण करा रही परतवाड़ा स्थानक की एसटी बस का पहिया अचानक निकल गया। जैसे ही बस चालक को इस स्थिति का एहसास हुआ, उसने समय रहते बस रोक दी और बड़ी दुर्घटना टल गई। यह घटना रविवार को रिद्धपुर के पास हुई। वहीं, एक दिन पहले भी अमरावती से नागपुर जा रही एक शिवशाही बस का भी चलते-चलते अगला पहिया निकलने की घटना हुई थी।

परतवाड़ा शहर के एक स्कूल ने रविवार को छात्रों के लिए पिकनिक या शैक्षणिक भ्रमण जैसी यात्रा का आयोजन किया। परतवाड़ा स्थानक की चार से पांच बसें इन स्कूली बच्चों को इस यात्रा पर ले जा रही थीं। रास्ते में रिद्धपुर के पास अचानक एक बस के अगले पहिये का पिन टूट गया और पहिया एक तरफ हो गया। यह बात ड्राइवर ने देख ली। खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क के किनारे रोक दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

इस घटना के वक्त बस में 4 शिक्षकों समेत 56 छात्र सवार थे। एक के बाद एक हुई इन घटनाओं ने एसटी बसों के रखरखाव और स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां उल्लेखनीय है कि पिछले आठ दिनों में परतवाड़ा बस स्थानक की बस के साथ यह दूसरी घटना हुई है।

इससे पहले 9 फरवरी को परतवाड़ा से पुणे जा रही स्लीपर बस का चिखली के पास पहिया निकल गया था। इस घटना के बाद तकनीकी विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।