logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

समृद्धि महामार्ग पर फिर हादसा; दो की मौत, तीन घायल, वज्रमुठ सभा में शामिल होने आ रहे थे


अमरावती: महाविकास अघाड़ी की सभा में शामिल होने के लिए आरहे कार्यकर्ता दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में दो की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बुधवार को नंदगांव खंडेश्वर से करंजा के बीच समृद्धि हाईवे पर धमनगांव से 39 किमी (अमरावती की ओर) हुआ। हादसा कितना भीषण होगा इसी से समझा जा सकता है कि, कार डिवाइडर से उड़कर दूसरी तरफ आ गई। मृतक और घायल सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता बताएं जा रहे हैं, हालांकि अभी नाम नहीं पता चल सका है। हादसा ओवरस्पीड और टायर फटने के कारण हुआ। 

महाविकास अघाड़ी की वज्रमूठ बैठक 16 अप्रैल रविवार को नागपुर में हो रही है। इसके लिए राज्य के कुछ हिस्सों से राजनीतिक दलों के लोगों का नागपुर में प्रवेश शुरू हो गया है। इसी क्रम में पांच लोग मुंबई से नागपुर आ रहे थे। जैसे ही ये लोग  समृद्धि से नंदगांव खंडेश्वर से करंजा के बीच  पहुंचे इनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना कटनी भीषण थी कि, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर मौके पर पहुंचे। लेकिन घायलों की हालत देखकर वह इलाज करने में सक्षम नहीं था। इसी दौरान यवतमाल जिले के कुछ वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत वाहन रोका और सभी को एम्बुलेंस में डालकर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। नंदगांव खंडेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

घूमने के इरादे से आ रहे थे लोग 

महाविकास अघाड़ी की वज्रमूठ बैठक रविवार को है। बैठक के लिए तीन दिन और बचे हैं। विदर्भ में पर्यटन के लिए कुछ लोग पहले से ही नागपुर आ रहे हैं। यह मण्डली उनमें से एक थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक के मुताबिक मृतक व गंभीर रूप से घायल लोग भी उस काम के लिए नागपुर आ रहे थे। मृतकों ने ताडोबा अभयारण्य में टाइगर सफारी के लिए पंजीकरण कराया हुआ था।  इसके अलावा वे नागपुर के आसपास अन्य जगहों पर भी पर्यटन करने की योजना बना रहे हैं।