logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सरकारी अस्पताल में दवाओं की हुई कमी, ठंड के कारण बढ़े सर्दी, खांसी के मरीज


अमरावती: वातावरण में नमी बढ़ने से वायरल संक्रमण के साथ-साथ सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. इसके चलते जिला सामान्य अस्पताल में ओपीडी मरीजों की भीड़ से भरी नजर आ रही है. इसी के चलते अस्पताल में दवाओं की भी कमी हो गई है. 

कई मरीजों को ओपीडी में डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा की गोलियां नहीं मिलती हैं और कुछ दवाओं के लिए मरीजों को बाहर की निजी दवा दुकानों से दवा खरीदनी पड़ रही है. इसके चलते मरीजों को मुफ्त इलाज के लिए नहीं बल्कि दवाओं के लिए भुगतान करना पड़ रहा है.

जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हर तरह का इलाज मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है. उन्हें दवाइयां भी निःशुल्क दी जा रही हैं. इसलिए सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या बड़ी है. 

जिले के जिन नागरिकों की आर्थिक स्थिति खराब है उनके लिए सरकारी अस्पताल एक बड़ा सहारा है. शहर के जिला सामान्य अस्पताल में प्रतिदिन औसतन एक हजार से 1200 मरीज ओपीडी में आते हैं.