logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: चार दिनों से तेंदुए के खुलेआम घूमने से क्षेत्र में दहशत का माहौल, वन विभाग की रेस्क्यू टीम फेल


अमरावती: शहर में पिछले एक महीने से तेंदुए, अजगर, बंदर जैसे जीव रिहायशी इलाकों में देखे जा रहे हैं. अभी भी तीन दिनों से सरस्वती नगर के आसपास एक तेंदुए ने आतंक मचा रखा है. वहीं, चार दिन पहले फर्शी स्टॉप एरिया में वेक सायल भी दिखा. पिछले चार दिनों से तेंदुआ वन विभाग की रेस्क्यू टीम को चकमा दे रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में वन विभाग के प्रति काफी आक्रोश है.

अमरावती शहर के वीएमवी इलाके में वन विभाग की टीम अभी तक तेंदुए को नहीं पकड़ पाई है, जिसके चलते इलाके में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है. नागरिक घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं. रात 9 बजे के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर जा रहा है.

साफ है कि खुली जीप, लोहे का पिंजरा, ट्राइंगुलाइजर गन और जाल लेकर निकला वन विभाग पूरी तरह विफल रहा. तो, अगर एक तेंदुआ किसी मानव पर हमला कर देता है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? ऐसा सवाल अब खड़ा हो गया है.