logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

49 निजी कुओं सहित 29 बोरवेल से बुझाई जा रही 65 गांवों की प्यास, दस गांवों में टैंकर से आपूर्ति


अमरावती: जिले की 14 में से 10 तहसीलों के 65 गांवों के नागरिकों की प्यास, 49 कुओं और 29 बोरवेलों के पानी से बुझ रही है. संबंधित गांवों में पानी की कमी को दूर करने के लिए जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के माध्यम से 30 जून तक कुओं का अधिग्रहण कर लिया गया है. तीन तहसीलों अर्थात् नंदगांव खंडेश्वर, मोर्शी और चिखलदरा ने सबसे अधिक संख्या में निजी कुओं का अधिग्रहण किया है.

गर्मी के कारण मौजूदा पेयजल की कमी को दूर करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में संबंधित तहसीलदारों से बोरवेल और कुएं अधिग्रहित किए गए थे. उक्त ग्रामों के ग्रामीणों को अधिग्रहीत कुओं से जलधाराओं के माध्यम से जल प्रदाय किया जा रहा है.

दस गांवों में टैंकर से जलापूर्ति

चांदुर रेलवे तहसील के सावंगी मगरापुर, चिखलदरा तहसील के बेला सलोना, खड़ीमल, मोथा, धरमदोह, अकी, बहादरपुर, गौलखेड़ा बाजार, अलादोह और लावाडा नामक 10 गांवों में 13 टैंकरों द्वारा लगभग 7 हजार 990 नागरिकों की प्यास बुझाई जा रही है।