logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: आईसीयू में इलाज करा रहे तीन मरीजों की एक साथ मौत


अमरावती: मंगलवार को अमरावती जिला सामान्य अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज करा रहे तीन मरीजों की एक साथ मौत हो गई. इस कारण तीनों मरीजों के परिजनों को रोते-बिलखते देख कई लोग चिंतित हो गए.

इन तीन अलग-अलग घटनाओं में दो वावरुडी निवासी बालक युवाने (50) और नंदगांवपेठ निवासी आशा कांबले (45) की मृत्यु सांप के कांटने से हुई. जबकि ब्राह्मणवाड़ा गोविंदपुर निवासी अनिल इंगले (50) का हृदय रोग के कारण निधन हो गया.

हर साल बरसात के दिनों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं. कईयों की जान भी चली जाती है. ऐसी ही घटना मंगलवार को जिला सामान्य अस्पताल के आईसीयू विभाग में हुई. सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में एक ने अपनी मां और दूसरे ने अपने पिता को खो दिया है.

अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बालक युवाने को सर्पदंश के कारण 25 जुलाई को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया. जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई.