logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: परिवहन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ्य जांच शिविर, 162 बस चालकों में से 75 की आंखों में निकली खराबी


अमरावती: अमरावती के ओल्ड बाईपास रोड पर होटल तंदूरी नाइट्स और लोनी क्षेत्र के होटल और ढाबों में वाहन चालकों के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

भारत में सड़क दुर्घटनाएं एक गंभीर समस्या बन गई हैं। सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर परिवहन विभाग ने यह ध्यान में रखते हुए राज्य में बस चालकों के लिए स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया है। इसका कारण है कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं के लिए चालक जिम्मेदार होते हैं।

इस शिविर में 162 बस चालकों की जांच में से 75 दृष्टिबाधित पाए गए। 75 बस चालकों की आंखों में खराबी पाए जाने पर उन्हें मुफ्त में चश्मा दिया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजाभाऊ गीते ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से साइलेंट किलर कही जाने वाली शारीरिक बीमारियों की समय रहते रोकथाम के लिए नियमित जांच कराना जरूरी है।