logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

दरियापुर मार्ग पर ट्रक ने दुपहिया को मारी टक्कर, एक की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल


अमरावती: दर्यापूर मार्ग पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार  एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।   

अमरावती जिले के वाठोडा शुक्लेश्वर गांव के रहने वाला मोहम्मद राजा अपने छोटे भाई मोहम्मद जुबैर और दोस्त शेख कलीम के साथ भातकुली जा रहे थे, इसी दौरान अमरावती दर्यापुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार तीनों सड़क से दूर जा गिरे और उनकी बाइक की भी परखर्चे उड़ गए।  

हालांकि इस हादसे का आरोपी ट्रक चालक वहां से भाग निकला। जिसके बाद पीछे से आ रहे दूसरे वाहन चालकों ने और स्थानीय नागरिकों ने जख्मियों को अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर युवकों का इलाज चल रहा है। 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नागरिकों की मदद से करीब 10 किलोमीटर तक आरोपी ट्रक चालक का पीछा कर उसे गिरफ्तार किया। ये हादसा घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है।