logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

चांदुर रेलवे की 20 वर्षीय संस्कृति के अवयवदान से दो को मिला जीवनदान


अमरावती: जिले की चांदुर रेलवे तहसील के घुईखेड़ गांव की रहने वाली 20 वर्षीय संस्कृति नेवारे के अवयवदान से नागपुर में दो लोगों को जीवनदान मिला है। संस्कृति ने अपनी आंखें और दोनों किडनी दान कर दो लोगों को नया जीवन दिया है। 

नवारे परिवार चांदुर रेलवे तहसील का पहला परिवार है, जिसने डॉक्टरों द्वारा ब्रेन डेड होने पर अपने परिवार के सदस्य का अवयवदान करने का साहस किया है। नेवारे परिवार की लाड़ली बेटी अक्सर बीमार रहती थी। उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए नागपुर के एम्स भर्ती किया गया। इस दौरान सेरेब्रल हैमरेज के कारण डॉक्टरों ने उसे ब्रेनडेड घोषित किया।  

इसके बाद डॉक्टरों ने संस्कृति के परिजन को उसके अवयवदान कर दूसरों को नया जीवन देने के लिए राजी किया। परिवार की रजामंदी के बाद संस्कृति की आंखें और दोनों किडनी नागपुर के एम्स और किंग्सवे अस्पतालों में दान कर दी गईं।