logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती में दो हजार स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे नहीं, कैमरे लगाने के लिए मिला एक महीने का अल्टीमेटम


अमरावती: अमरावती जिले के 2,186 स्कूलों में से केवल 685 स्कूल ही सीसीटीवी निगरानी में हैं, जबकि 2,175 स्कूलों सीसीटीवी का अता-पता नहीं है. अब इन स्कूलों को सीसीटीवी लगाने के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया गया है. प्रशासन ने जिला परिषद स्कूलों में सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

बदलापुर घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से राज्य के सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता को समझना पड़ रहा है. इसके लिए स्कूलों को एक महीने की डेडलाइन दी गई है. 

जिले में 2,861 स्कूल हैं, जिनमें से 1576 जिला परिषद स्कूल और 1285 निजी स्कूल हैं. इनमें से 685 स्कूलों में पहले ही सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं, जिसमें 83 जिला परिषद और 602 निजी स्कूल शामिल हैं. लेकिन 2175 स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण इन स्कूलों को एक महीने की डेडलाइन दी गई है. प्रशासन के सामने एक माह के भीतर 1493 जिला परिषद स्कूलों और 682 निजी स्कूलों में सीसीटीवी लगाने की बड़ी चुनौती है.