logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का दावा, कहा - जब तक नवनीत राणा दोबारा निर्वाचित नहीं होती, तब तक जाति प्रमाण पत्र का रिजल्ट नहीं आएगा


अमरावती: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि अमरावती से सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र हाई कोर्ट द्वारा रद्द किये जाने के बाद सांसद नवनीत राणा ने फिर से सुप्रीम कोर्ट में जाति प्रमाण पत्र के लिए याचिका दायर की है. लेकिन नतीजा अभी तक नहीं आया है।

अठावले ने कहा कि जब तक नवनीत राणा दोबारा निर्वाचित नहीं हो जाती, तब तक जाति प्रमाण पत्र का नतीजा नहीं आएगा। अठावले ने कहा, “भले ही उच्च न्यायालय उनका जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दे, उन्हें कानून के अनुसार उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का अधिकार है।”

रामदास अठावले ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट में पांच से दस साल तक मामले लंबित रहते हैं, लेकिन उन्होंने एक अजीब दावा किया कि उनके चुने जाने तक यह मामला भी लंबित रहेगा।”

उन्होंने ने कहा, “आने वाले चुनाव में नवनीत राणा हमारे साथ हैं इसलिए हम उनके साथ रहेंगे, नवनीत राणा से मेरे बहुत करीबी रिश्ते हैं, अगर बीजेपी उन्हें टिकट देती है तो आरपीआई उनके साथ रहेगी।”