logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अप्पर वर्धा बांध: पीड़ित किसान हुए आक्रामक, शहर का पानी रोकने का किया प्रयास


अमरावती: ऊपरी वर्धा बांध पीड़ित किसानो का आंदोलन आज आक्रामक हो गया। शुक्रवार को पीड़ित किसान मोर्शी स्थित डैम में पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने जहां वादा पूरा नहीं होने को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं आक्रामक आंदोलन कारियों ने जिस पाइप से अमरावती शहर को पानी की आपूर्ति की जाती है, उसे तोड़ने का पराया किया। हालांकि, वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया।

ज्ञात हो कि,1972 में अमरावती जिले के मोर्शी में ऊपरी वर्धा बांध का निर्माण किया गया। इस दौरान वहां के सैकड़ो किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया। इस दौरान सरकार ने उन किसानो को मुआवजा के साथ सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन 51 साल होने के बावजूद अभी तक न किसी भी किसान को सही मूजवजा मिला है और न की किसी को नौकरी।

इसी को लेकर पिछले 27 दिनों से पीड़ित किसानों द्वारा मोर्शी डैम के पास अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। लेकिन न तो प्रशासन और न ही सरकार इस पर ध्यान देरही है। इसी से आहात होकर शुक्रवार को आंदोलन कर रहे किसान डैम पर पहुंच गए। इस दौरान कई आंदोलनकारियों ने आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। वहीं कई किसान अमरावती शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन  बोल दिया, हालांकि, पुलिस कर्मियों ने उन्हे पकड़ लिया।