logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मुआवजे को लेकर अपर वर्धा डैम पीड़ितों ने मंत्रालय में किया आंदोलन, सुरक्षा जालियों पर कूदे किसान


अमरावती: अपर वर्धा डैम के पीड़ितों ने मुजावजे सहित विविध मांगो को लेकर मंगलवार को मुंबई सहित मंत्रालय में प्रदर्शन किया। पीड़ित किसानों ने मुआवजा और सरकारी नौकरी नहीं देने के आरोप लगाते हुए आंदोलन किया। 250 से 300 से किसान इस आंदोलन में शामिल थे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मंत्रालय में लगे जालियों में कूदकर आंदोलन किया। किसानो के आंदोलन से वहां हड़कंप मच गया। तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत सभी आंदोलन करने वाले किसानो को हिरासत में ले लिया।

सरकार नहीं दे रही आंदोलन पर ध्यान 

बीते 105 दिनों से अपनी मांग को लेकर किसान अमरावती के मोर्शी स्थित तहसील कार्यालय के बाहर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद सरकार हमारी मांगो पर कोई आंदोलन नहीं कर रही है। सरकार का ध्यानकर्षण करने के लिए मंगलवार को 250 से 300 आंदोलनकारी मंत्रालय पहुंचे। इन्हीं मेसे कुछ किसान पहली मंजिल में लगी सुरक्षा जालियों पर कूद गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। 

पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया

किसानों के इस आंदोलन से मंत्रालय में हड़कंप मच गया है। मंत्रालय में मौजूद पुलिस कर्मी आन्दोयलंकारियों को पकड़ने के लिए तुरंत जालियों पर उतरे सभी को हिरासत में ले लिया। इसी के साथ बाहर नारेबाजी करने वाले किसानों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। अंदोलनकरने वाले किसानो को हिरासत में लेकर मरीन ड्राइव थाने में भेजा गया है। 

किसानों से मिलने पहुंचे मंत्री दादा भूसे 

किसानो के आंदोलन की जानकारी मिलते ही मंत्री दादाजी भूसे तुरंत सभी से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से उनकी बाते सुनी। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करने वाले किसानों को शांत करने का प्रयास भी किया।