logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अपर वर्धा परियोजना पीड़ितों ने सरकार को दी चेतावनी, अगले 8 दिनों में मंत्रालय स्तर पर हो बैठक, अन्यथा मंत्रालय का किया जाएगा घेराव


अमरावती: जिले में अपर वर्धा बांध प्रकल्पग्रस्त पिछले लम्बे समय से अपनी प्रलंबित मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे है। लेकिन अभी तक सरकार और प्रशासन ने इस ओर कोई निर्णय नहीं लिया है, जिससे प्रकल्पग्रस्तों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगले 8 दिनों में मंत्रालय स्तर पर बैठक करन निर्णय लें नहीं तो  मंत्रालय का घेराव किया जाएगा।

अपर वर्धा बांध प्रभावित किसानों ने आत्म क्लेश आंदोलन 29 मई 2023 से मोर्शी में शुरू था। इस बीच आचार संहिता के चलते जिलाधिकारी के अनुरोध पर प्रकल्पग्रस्त प्रभावित किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। लेकिन अब आचार संहिता समाप्त हो गई है, तो प्रकल्प  प्रभावित किसान आक्रामक होकर जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा लेकर पहुंचे। इससे पहले भी प्रकल्पग्रस्त किसानों ने मुंबई में मंत्रालय भवन से छलांग लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। 

इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपर वर्धा बांध प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर 15 दिनों के भीतर बैठक करने का वादा किया था। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी एक भी बैठक नहीं हुई।  

सैकड़ों किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा लेकर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी कर अगले 8 दिनों में मंत्रालय स्तर पर बांध प्रभावित किसानों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया। अगले 8 दिनों में ये  बैठक नहीं होने पर प्रभावित किसानों ने चेतावनी दी कि वे 19 या 20 जून को मंत्रालय का घेराव करेंगे।