logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

कुत्ते वाले बयान पर असम विधानसभा में जमकर हंगामा, विधायकों ने बच्चू कडु को गिरफ़्तार करने की मांग


अमरावती: प्रहार प्रमुख बच्चू कडु (Bacchu Kadu) के कुत्तो को असम भेजने वाले बयान पर बवाल बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दों को लेकर असम विधानसभा (Assam Assembly) में जमकर हंगामा हुआ। विधायकों ने जहां कडु ने अपने दिए बयान पर माफ़ी मांगने की मांग की है और कई अन्य विधायकों ने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग तक कर दी है।

राज्यपाल को रोकना पड़ा भाषण

असम में विपक्षी विधायक कडु के बयान को लेकर जमकर हंगामा कर रहे हैं। 10 मार्च से असम विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन विपक्षी विधायकों ने बच्चू कडु के बयान पर जमकर हंगामा किया। विपक्षी विधायकों ने सरकार से कडु को बचाने का आरोप लगाया। यही नहीं विधायकों ने इतना हंगामा किया कि, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपना भाषण तक नहीं दे पाए।

कडु में माफ़ी माफ़ी

बयान पर विवाद बढ़ते देख कडु ने माफ़ी मांगी है। कडु ने कहा, “नागालैंड में लोग कुत्ते खाते हैं। मुझे लगा कि असम में लोग कुत्ते खाते हैं। दोनों राज्य पास-पास हैं। असम नाम मैंने गलती से ले लिया, यह नागालैंड होना चाहिए था। यह मेरी गलती है। अगर इससे उस राज्य के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगता हूं।"

क्या कहा था कडु ने?

विधानसभा में बोलते हुए बच्चू कडु ने विवादित बयान दिया था। कडु ने कहा था कि, "महाराष्ट्र के सभी आवारा कुत्तों को असम भेज दो। उनका वहां मूल्य है। असम में लोग कुत्ते का मांस खाते हैं। इन कुत्तों का वहां व्यापार किया जा सकता है। हमें इस बारे में तब पता चला जब हम गुवाहाटी गए।"