logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नहीं कम हुईं सब्जियों की कीमतें, बाजार में पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से दामों में तेजी


अमरावती: पिछले महीने भारी बारिश से सब्जियों को काफी नुकसान हुआ था. कुछ दिनों के ब्रेक के बाद अब फिर से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण बाजार में सब्जियों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है. नतीजा यह हुआ है कि बाजार में सब्जियों के दाम अब भी बढ़े हुए हैं और लहसुन के दाम में भू ऊंचाई बरकरार है. 

बाजार में फूलगोभी, गिलकी, पालक, लौकी, टमाटर आदि सब्जियों के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. ऐसे में आम, मध्यम वर्ग के लोगों के मन में सवाल है कि किचन का बजट कैसे मैनेज किया जाए. 

गणेशोत्सव की शुरुआत से ही सब्जियों के दाम बढ़ने शुरू हो गए. पितृ पक्ष के समय  भी दाम बढ़ते रहे. इसके ऊपर से रुक-रुक कर हो रही बारिश से सब्जियों की फसल बर्बाद होने से बाजार में आवक कम हो गई और कीमतें बढ़ गईं.

नवरात्रि उत्सव के दौरान व्रत रखने वालों की संख्या अच्छी खासी होती है. जैसे-जैसे सब्जियों की मांग घटती है, कीमत भी गिरती है. हालांकि, इस साल ऐसा नहीं है, मांग कम होने के बावजूद सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं.

खुदरा सब्जी बाजार में बैंगन, ढेमसे, ग्वार, वाल, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के दाम भी 80 से 100 रुपये प्रति किलो हैं. केवल आलू और भिंडी की कीमतें उपभोक्ताओं की पहुंच में हैं.