logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Video: तेंदुआ ने वन विभाग के वाहन पर किया हमला, फिर हुआ कुछ ऐसा.....


अमरावती: शहर से सुबह एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई। जहां एक तेंदुआ शासकीय विदर्भ विज्ञान संस्थान परिसर में घुस आया। जानकारी मिलते ही जैसे ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तेंदुआ ने वाहन पर हमला कर दिया। तेंदुआ के हमला करते ही वाहन में मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, लोगों के चिल्लाने पर वह तुरंत भाग गया। 


शहर में तेंदुआ के घुसने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ, पोहरा-मालखेड क्षेत्र में कई बार तेंदुआ दिखाई दिया है। इसके बाद से ही वन विभाग लगातार इन परिसरों में गश्त कर रहा था। इसी बीच बुधवार की सुबह फिर एक तेंदुआ शासकीय विदर्भ विज्ञान संस्थान परिसर में घुस आया और देखते ही देखते तमाशबीनों की भीड़ लग गई। भीड़ को तितर-बितर करने का कोई इंतजाम न होने पर लोग तेंदुए के पीछे भागे।

वन विभाग की टीम तेंदुए को कैद करने पहुंची, लेकिन भीड़ को रोकने का कोई रास्ता नहीं था। तो तेंदुआ भी इधर-उधर भागने लगा। इस बार तेंदुआ सीधे वन विभाग की गाड़ी पर कूद पड़ा। तेंदुआ के हमला करते ही वाहन में मौजूद वनकर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, लोगों की भीड़ और चिल्लाने पर तेंदुआ वहां से भाग निकला।