logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Vidhan Parishad Election 2023: रणजीत देशमुख की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज 


अमरावती: विधान परिषद की पांच सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। अमरावती स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रंजीत पाटिल की मुश्किलें बढ़ गई है। आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगते हुए उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पाटिल पर यह आरोप विधायक रवि राणा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दिए भाषण को लेकर यह बयान दिया है। वहीं इस पर भाजपा उम्मीदवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश बताया। 

पाटिल ने कहा, “कल महेश भवन में, स्नातकों का जमावड़ा नहीं था, बल्कि अमरावती विश्वविद्यालय के कुलपति दिलीप मालखेड़े को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम था, जिनका निधन हो गया। उस कार्यक्रम में मैं भी मौजूद था। इसलिए यह कहना गलत है कि यह स्नातकों का जमावड़ा था।"

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "विपक्ष के पास बात करने के लिए और कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वे इस तरह से गंदी चाल चल रहे हैं। वे श्रद्धांजलि कार्यक्रम तक छोड़ने को तैयार नहीं हैं क्योंकि उनके पैरों तले से रेत सरक रही है। उन्होंने उसे राजनीति का रूप भी दिया है। अगर विपक्ष इतने निचले स्तर पर पहुंच गया है तो गलत है। अमरावती जाने के बाद मैं इस मामले में विस्तृत जानकारी के साथ जवाब दूंगा।"