logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: सड़क निर्माण कार्य के लिए सेमाडोह में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम आंदोलन


अमरावती: आजादी के 75 साल से ज्यादा हो गए, हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं. लेकिन आज भी मेलघाट में सड़कों की समस्या गंभीर बनी हुई है. मेलघाट के हातरू क्षेत्र के नागरिक कई बार सड़कों के कारण बाकी क्षेत्रों  से कट जाते हैं. यातायात रुक जाता है. इन सभी समस्याओं से तंग आकर मेलघाट के आक्रामक आदिवासी नागरिकों और सरपंच संगठन ने सेमाडोह में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चक्काजाम विरोध प्रदर्शन किया.

इस विरोध प्रदर्शन के कारण लगातार चार घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा. अंततः जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया. इस आंदोलन में हातरू और सेमाडोह क्षेत्र के लगभग 2500 नागरिकों ने भाग लिया. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की अच्छी खासी मौजूदगी रही.

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वन विभाग सड़क का काम नहीं करने दे रहा है. प्रशासन को कई बार पात्र देने के बाद भी प्रशासन काम नहीं कर रहा है. आंदोलन का नेतृत्व सरपंच एसोसिएशन ने किया. चार घंटे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा. चिखलदरा पुलिस ने धरना स्थल पर कड़ी सुरक्षा कर रखी थी.