logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: दहिहांडा मार्ग पर चलने वाली एसटी बस का इंतजार; गुस्साए छात्रों ने दरियापुर बस स्टैंड से निकलने वाली सभी बसों को रोका


अमरावती: अमरावती के दर्यापुर में दरियापुर-दहिहांडा के रास्ते ले जाने वाली एसटी बस के रोजाना देरी से निकलने के चलते गुस्साए छात्रों ने रास्ता रोको आंदोलन कर दरियापुर बस स्टैंड से एक भी बस को निकलने नहीं दिया। इस आंदोलन से थोड़ी देर के लिए माहौल गरमा गया। 

दहिहांडा से होकर चलने वाली एसटी बसें हर दिन देरी से चलती हैं। दरियापुर में शिक्षा के लिए आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को कष्ट झेलना पड़ता है। दहिहांडा मार्ग पर चलने वाली एसटी बसें दोपहर से सड़क पर नहीं उतरीं। स्कूल के छात्र बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे।

शाम 5.30 बजे दहिहांडा होकर चलने वाली एसटी बस भी नहीं चली। जब छात्रों ने रिकॉर्ड देखा तो पता चला कि वो बस अंजनगांव से होकर निकल गई है। जेडी पाटिल कॉलेज और आदर्श हाई स्कूल के साथ-साथ रत्नाबाई स्कूल के छात्रों सहित दहिहांडा से यात्रा करने वाले छात्रों ने शाम 7 बजे से दरियापुर एसटी बस स्टैंड से निकलने वाली बसों को रोक दिया। छात्रों ने प्रदर्शन कर किसी भी बस को स्टैंड से बाहर नहीं जाने दिया।

जब बस स्टेशन प्रबंधक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गाड़ी छोड़ने में गलती हो गयी। इस बीच दर्यापुर के थानेदार और टीम ने छात्रों और दहिहांडा से जाने वाले सभी यात्रियों से प्रदर्शन बंद करने का अनुरोध किया। थानेदार ने आश्वासन दिया कि आज जो बस मिलेगी, उसमें बैठ जाना, कल से सारी प्लानिंग स्टूडेंट्स के हिसाब से होगी। इस आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त किया गया।