logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती के करीब एक हजार गांवों में जल संकट की स्थिति


अमरावती: जिले में औसत से कम बारिश होने के कारण इस बार जल संकट की समस्या गंभीर रहेगी। भूजल स्तर में गिरावट आने से इस बार गर्मी में जिले के करीब १ हजार गांव में जल संकट की स्थिति हो सकती है।

जल संकट के दूसरे और तीसरे चरण में जून के अंत तक  अमरावती जिले के 968 गांवों में जल संकट गहराने की आशंका है. इससे उबरने के लिए 1102 उपाय करने होंगे। इस पर कम से कम 21 करोड़ का फंड खर्च होने की संभावना है। मानसून के दौरान चार महीनों में चांदुर बाजार को छोड़कर शेष 13 तहसील में औसत से 31 प्रतिशत कम बारिश हुई। इसलिए, भूजल पर्याप्त रूप से रिचार्ज नहीं हो पाया है।

गस्त के महीने में जब बारिश से भूजल स्तर बढ़ता है, तभी पिछली बार मॉनसून कमजोर पड़ गया था और इससे भूजल स्तर में गिरावट आयी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने मार्च के अंत तक 485 और अप्रैल से जून के अंत तक 483 गांवों में जल संकट की आशंका जताई है।