logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती संभाग के 25 गांवों में टैंकर से जलापूर्ति; 10 बड़ी परियोजनाओं में 41.98 प्रतिशत पानी उपलब्ध


अमरावती: महाराष्ट्र में मानसून के आने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। ऐसे में अमरावती संभाग में लोगों के गले सूखते जा रहे हैं। 27 टैंकरों से 25 गांवों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। एक महीने के अंदर 11 टैंकर बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा 17 टैंकर बुलढाणा जिले में चल रहे हैं।

वर्तमान में अमरावती जिले में चार स्थानों पर टैंकर चल रहे हैं। चिखलदरा तहसील में तीन और चंदूर रेलवे तहसील में एक टैंकर चल रहा है। बुलढाणा जिले के 6 तहसीलों के 16 गांवों में 17 टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसमें बुलढाणा तहसील के वरवंद, पिंपरखेड़, हनवटखेड़, धसालवाड़ी, पाठा, गोधनखेड़, सावला और देवरी गांव शामिल हैं। इसके अलावा सावरगांव माल (सिंधखेड़ाराजा), पोखरी, तपोवन (मोताला), वरवंड (मेहकर), धोडप, डोंगरशेवली (चिखली), किनगांव जट्टू (लोनार) में भी टैंकर चल रहे हैं। यवतमाल जिले के चार गांवों और वाशिम जिले के एक गांव में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।

पश्चिम विदर्भ में 10 प्रमुख परियोजनाओं में 41.98 प्रतिशत जल संग्रहण उपलब्ध है।यवतमाल जिले के इसापुर बांध में उच्चतम जल संग्रहण 465.99 डलगामी है, अमरावती जिले में उर्धवा वर्धा परियोजना में 250 मिलियन क्यूबिक मीटर जल भंडारण है, जबकि सबसे कम 10.20 दलगामी है।जल भंडार बुलढाणा जिले में खड़कपूर्णा परियोजना में है।