logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान, कई तहसीलों के किसान प्रभावित


अमरावती: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अमरावती जिले में बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खास कर गेंहू की फसल को इस बेमौसम बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

इस बार बेमौसम बारिश किसानों की मुश्किलों को लगातार बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने विदर्भ में बारिश और ओलावृष्टि की पहले ही संभावना जताई थी और इस बार मौसम विभाग के चेतावनी विदर्भ में कई जगह सटीक भी साबित हुई।  

अमरावती जिले के चांदूरबाजार,अंजनगाव सुर्जी, चांदुर रेल्वे, दर्यापूर तहसील के ग्रामीण इलाके में हुई बारिश से सबसे ज्यादा किसान प्रभावित हुए है। किसानों के खेत में रबी फसल लगभग तैयार हो चुकी थी। 

ऐसे में इस बारिश से किसान की तैयार हो चुकी फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुँच गई है। ख़ास कर गेंहू और चना की फसल तो इस बेमौसम से बर्बाद होने की स्थिति में है। इस मुश्किल क्षण में किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।