logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

यवतमाल से मिली थी यशोमति ठाकुर को धमकी


अमरावती: कांग्रेस की महिला विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोमति ठाकुर को धमकी देने वाले आरोपी की पहचान पुलिस को लग गयी है.लेकिन धमकी देने वाला शख़्स फ़रार है.गौरतलब हो की संभाजी भिड़े द्वारा अमरावती में महापुरुषों के बारे में आपत्तिजनक बयान देने के बाद कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कर उन पर कार्रवाई की मांग की, इस संबंध में कांग्रेस नेता यशोमती ठाकुर ने संभाजी भिड़े की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. उसके बाद कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर को ट्विटर पर धमकी मिली है। इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज हुई जिसके बाद पुलिस  ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच - पड़ताल शुरू की तो पता चला कि ट्विटर पर धमकी देने वाला आरोपी कैलाश सूर्यवंशी है जो यवतमाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शेंबाल - पिंपरी का रहने वाला है।  इस जानकारी के आधार पर अमरावती पुलिस टीम शेंबाल-पिंपरी तलाश के लिए पहुंची। लेकिन आरोपी के फरार होने के कारण वो पुलिस के हाथ नहीं लग सका। यवतमाल के पुलिस अधीक्षक डॉ. पवन बनसोड़ ने बताया कि पुलिस अमरावती लौट गई है  लेकिन आरोपी की तलाश जारी है.