logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

समृद्धि से जुड़ेगा यवतमाल और अमरावती, एमएसआरडीसी ने सर्वे का काम किया शुरू


अमरावती: समृद्धि महामार्ग शुरू हुए दो महीने पूरे हो गए हैं। लेकिन राज्य सरक़ार लगातार इसका विस्तार करने में लगी हुई है। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसके तहत राज्य सरकार ने अमरावती और यवतमाल जिलों को समृद्धि से जोड़ने का तय किया है। इसी के मद्देनजर महाराष्ट्र राज्य रास्ते विकास मंडल के अधिकारीयों ने [पिछले दिनों दोनों जिलों का दौर किया। इसके बाद सड़क का सर्वे का काम भी शुरू हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने यवतमाल के लोहारा से समृद्धि हाईवे को जोड़ने वाली शिवनी तक की  84 किलोमीटर की सड़क को फोरलेन बनाने का निर्णय लिया है। इसी के साथ  शिवनी से अमरावती के बीच को भी चौड़ा किया जाएग। दोनों सडको के विस्तार पर राज्य सरकार 2100 करोड़ रूपये खर्च करेगी। मिली जानकारी के अनुसार, एमएसआरडीसी ने सड़क के सर्वे का काम भी शुरू का दिया है।

11 जिलों से गुजर रहा महामार्ग

ज्ञात हो कि, 55 हजार करोड़ की लागत से राज्य की उपराजधानी नागपुर और राजधानी मुंबई को सीधा जोड़ने के लिए 800 किलोमीटर लम्बे समृद्धि महामार्ग का निर्माण किया है। जिसके पहले चरण का उद्घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल 11 दिसंबर को नागपुर में किया था। राज्य के 11 जिलों से गुजरने वाले इस महामार्ग को राज्य के समृद्धि का महमार्ग बताया जारहा है। इससे न केवल राजधानी और उपराजधानी की दूरी कम होगी बल्कि आसपास के 24 जिलों में विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे।

गडचिरोली तक होगा विस्तार

पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार ने समृद्धि का विस्तार करने का ऐलान किया था। जिसके तहत इसे नागपुर से आगे ले जाकर गडचिरोली तक किया जाएगा। जिसका काम जल्द ही शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।