logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अगले चार दिन अमरावती सहित विदर्भ के अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट, बेमौसम बारिश की चेतावनी


अमरावती: अमरावती और विदर्भ के अन्य जिलों के लिए अगले चार दिनों तक तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, वर्तमान में तापमान बढ़ रहा है तथा अमरावती सहित विदर्भ के अन्य जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है।

अमरावती में तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस और अकोला में तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नंदुरबार में पारा 45.3 डिग्री पर पहुंच गया है। पूरे राज्य में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर विदर्भ में बेमौसम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज से अगले तीन दिनों तक बेमौसम बारिश होगी, जिससे तापमान में कुछ राहत मिलेगी। मध्य महाराष्ट्र के नागरिक भी इस समय तापमान से स्तब्ध हैं। महाराष्ट्र में तापमान इस समय अपने उच्चतम स्तर पर है। पश्चिमी विदर्भ के साथ-साथ पूर्वी विदर्भ के वर्धा, नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरोली जिलों के लिए भी बेमौसम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।