logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सोयाबीन पर पीला मोजेक वायरस का हमला, किसानों को आमदनी घटने का डर


अमरावती: इस वर्ष प्रकृति के सहयोग से जहां सोयाबीन की फसल की स्थिति काफी अच्छी है, वहीं इस फसल पर अचानक पिले मोजेक नामक वायरस का हमला हो गया है। अगर समय रहते इस वायरस पर काबू नहीं पाया गया तो फसल खत्म होने का डर है। इसका कोई निश्चित इलाज नहीं होने से किसान असमंजस में हैं।

अमरावती जिले में सोयाबीन, कपास और अरहर ख़रीफ़ सीज़न की मुख्य फ़सलें हैं। सोयाबीन को नकदी फसल के रूप में देखा जाता है। इसलिए, किसान ख़रीफ़ सीज़न के दौरान सोयाबीन की बुआई करते हैं।

इस साल भी किसानों ने बड़े पैमाने पर अपने खेतों में सोयाबीन लगाया है। जबकि फसलों की स्थिति बहुत अच्छी है, पिछले आठ दिनों से कई क्षेत्रों में सोयाबीन की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं। ऐसे में किसान एक बार फिर संकट में है।