logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिलाधिकारी कार्यालय में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्टून के जरिए महंगाई के खिलाफ बीजेपी और फड़णवीस की आलोचना


अमरावती: बढ़ती महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर अमरावती में युवक कांग्रेस द्वारा जोरदार आंदोलन किया गया। अमरावती के जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर युवक काँग्रेस द्वारा आंदोलन करते हुए कार्टून के माध्यम से भाजपा सरकार पर टिपण्णी किया गया।

अमरावती के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में युवक कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ आंदोलन किया गया। आंदोलन के दौरान युवक कांग्रेस ने कार्टून पोस्टरों के माध्यम से भाजपा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला किया। 

महंगाई के बढ़ते असर को लेकर युवक कांग्रेस ने कार्यालय की दीवारों पर पोस्टर लगाए, जिनमें देवेंद्र फडणवीस को भारतीय जनता के ‘पाकीटमार’ के रूप में दर्शाया गया। युवक कांग्रेस का कहना है कि गैस सिलेंडर, डीजल, खाद्य तेल, और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि से आम जनता त्रस्त है। 

इसी के विरोध में  भाजपा की आलोचना करते हुए आंदोलन किया गया। इस आंदोलन के माध्यम से युवक कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की कोशिश की और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।