logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

जिला परिषद स्कूलों का होगा कायाकल्प, 22.37 करोड़ की लागत से 25 स्कूल होंगे हाईटेक


अमरावती: जिला परिषद स्कूलों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और अंग्रेजी स्कूलों की तुलना में स्कूल के छात्र पीछे न रहें, इसके लिए सरकार और प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. 

राज्य सरकार की ओर से जिले के 25 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में तैयार किया जायेगा. इसके लिए कुल 22 करोड़ 37 लाख 73 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे. इन स्कूलों के लिए राज्य सरकार वर्ष 2022-23 में जिला परिषद का गठन करेगी. छह स्कूलों के लिए करीब 3 करोड़ 69 लाख 30 हजार खर्च किए जाएंगे. वहीं वर्ष 2023-24 में 19 विद्यालयों के लिए लगभग 18 करोड़ 68 लाख 43 हजार रुपये उपलब्ध कराये गये हैं. करीब 22 करोड़ 37 लाख 73 हजार रुपये के इस फंड से जिला परिषद के 25 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में तैयार किया जायेगा.

इस फंड से जिला परिषद के स्कूल भी अंग्रेजी स्कूलों की तर्ज पर हाईटेक हो जायेंगे. परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी. जिले की 14 तहसीलों में जिला परिषद स्कूलों में आधुनिक तरीके से नए निर्माण किए जाएंगे. 

फिलहाल पिछले साल मिले फंड से ही स्कूल का काम चल रहा है, जबकि स्कूल के बाकी हिस्से के लिए फंड मार्च महीने में मिला है. इसलिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में ये काम शुरू कर दिये जायेंगे.