logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: तेज रफ़्तार ट्रक ने दादा और पोती की कुचला, दोनों की मौत


भंडारा: तेज रफ्तार टिप्पर और दुपहिया वाहन के बीच हुए हादसे में दुपहिया वाहन पर सवार दादा-पोती की मौके पर ही मौत हो गयी। यह घटना आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नागपुर नाका पर हुई। हादसे में मारे गए बुजर्ग का नाम कवलू बडवाइक (70), वाणी महेंद्र बडवाइक (5) दोनों नवीन पुनर्वासन पिंडकेपर (बेला) के बताए गए हैं।

बडवाइक आयुध निर्माणी से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पोती वाणी भंडारा के गायत्री विद्या मंदिर में पढ़ती थी। रोज सुबह उसे स्कूल ले जाना और अवकाश के बाद वापस लाना उसकी दिनचर्या थी। इसी बीच आज दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह वाणी लेकर गांव की ओर आ रहा था, तभी एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में भंडारा पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।