logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

विवाद बढ़ने पर प्रशांत पडोले ने बयान पर दिया स्पष्टीकरण, कहा- बयान का निकाला गया गलत मतलब


भंडारा: कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर दिए बयान पर स्पष्टीकरण दिया है। पडोले ने कहा कि, "उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है, मेरा कहने का मतलब सत्ता से उड़ाना यानी बेदखल करना था।" पडोले ने आगे कहा, "भंडारा गोंदिया जिला धान उत्पादक जिला है। बारिश के कारण किसान तबाह हो गए हैं। सरकार किसानों को आर्थिक मदद नहीं दे रही है। इसलिए मैंने किसानों की भावनाएँ व्यक्त की हैं।"


पहले पडोले ने क्या कहा था?

जिले में हुई अतिवृष्टि और फसल नुकसान को लेकर पत्रकारों से बोलते हुए पडोले ने कहा, "किसानों को फसल बीमा के सिर्फ़ 18 रुपये मिले हैं, साहब, 18 रुपये का क्या मतलब है? नीतियाँ बदलिए साहब। हम आपकी नीतियाँ बदलने के लिए तैयार हैं। अगर आप हमारे किसानों को एक लाख रुपये नहीं देंगे, उन्हें उनका हक़ नहीं देंगे, तो इस बार हम आत्महत्या नहीं करेंगे, इस बार हम आपको उड़ा देंगे साहब।" 


पडोले एक्सीडेंटल सांसद 

कांग्रेस सांसद के बयान से राज्य की सियासत गर्मा गई। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जोरदार पलटवार करते हुए पडोले को एक्सीडेंटल सांसद बता दिया। बावनकुले ने कहा, "प्रशांत पडोले ने जो बयान दिया है वह पूरी तरह मूर्खतापूर्ण है। किसानों की मदद के लिए सरकार मजबूती से खड़ी है, नौ हजार करोड़ रूपये किसानों को दे दिया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "पडोले एक एक्सीडेंटल सांसद है। देवेंद्र फडणवीस पर बोलने से पहले अपने नेता से पूछना चाहिए। उनमे कोई गुण नहीं। अगर कोई कामी व्यक्ति बोले तो समझ आता है। लेकिन पडोले जैसे लोग बोले जिनमे कोई गुण नहीं बोलते हैं तो यह पूरी तरह मूर्खता है।"