logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: नौकरी दिलाने के नाम पर युवक को ठगा, पीड़ित की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार


लाखनी: स्कूल में लिपीक पद पर नौकरी लगाने के लिए दिए पैसे वापस मांगने पर हुई मारपीट का मामला अंततः पुलिस थाने पहुंचा. मारपीट में 2 लोग घायल हो जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के ग्राम आलेसुर निवासी नितिन दशरथ शामकुवर (43) ने अपने साले ग्राम पिपरी जवाहरनगर निवासी नितिन आदिनाथ मेश्राम (38) को स्कूल में लिपिक पद पर नौकरी लगाने के लिए ग्राम सिंधीपार मुंडीपार निवासी नरेश मारोती येडेकर (45) नामक एजंट के माध्यम से वर्ष 2011-2012 में स्कूल के संस्थापक से 12 लाख रुपए का सौदा तय किया गया था. 

मेश्राम ने लिपिक पद की नौकरी प्राप्त करने के लिए अपनी खेती की जमीन बेचकर किस्तों में नरेश येडेकर को 5 लाख रु. दिए. दिए गए 5 लाख रुपयों का लेन देन वकील के माध्यम से नोटरी करा कर बाकी के  7 लाख रुपए लिपिक पद का जॉइनिंग ऑर्डर मिलने के बाद दिए जाने का तय हुआ था. लेकिन 10 सालों से आदिनाथ मेश्राम को न तो नौकरी मिली न ही दिए हुए पैसे वापस मिले. विगत 10 वर्षों से आदिनाथ मेश्राम द्वारा बार-बार पैसे की वापस मांगने की मांग करने के बावजूद नरेश येडेकर टालमटोल करता रहा. 

4 मार्च को दोपहर 12.00 बजे ग्राम सिंधीपार मुंडीपार में नरेश येडेकर के निवास पर दिए गए 5 लाख रुपए वापस मांगने के लिए गए. नितिन शामकुवर, पत्नी ममता नितिन शामकुवर (36) व साला आदिनाथ मेश्राम गए थे. इस दौरान घर पर उपस्थित नरेश येडेकर, रूपेश नरेश येडेकर (24) ओम येडेकर (20)  इन्होंने मिलकर डंडे एवं लोहे की रॉड से पैसे मांगने गए शामकुवर एवं मेश्राम सदस्यों के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत लाखनी पुलिस थाने में नितिन शामकुवर द्वारा दर्ज किए जाने पर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ कलम 326,323,34 भादवी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आगे की जांच थानेदार मिलिंद तायडे कर रहे हैं.