logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: पठान के विरोध में उतरे हिन्दू संगठन, सिनेमा घर के बाहर जलाए पोस्टर


भंडारा: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान चार साल बाद बड़े परदे पर लौटे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान बुधवार को देश सहित दुनिया भरे के सिनेमा घरों में रिलीज हो गई। हालांकि, उनकी फिल्म का लगातार विरोध किया जारहा है। जिले के अंदर भी इस फिल्म का जोरदार विरोध किया जा रहा है।  बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, हिंदू रक्षा मंच, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सिनेमा हॉल के सामने जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म के पोस्टर को आग लगा दी। पोस्टर पर काली शाही फेंककर विरोध जताया। इस दौरान यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हालांकि, विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को सिनेमाघरों के बाहर तैनात किया गया था, जिससे आंदोलनकारी ज्यादा हिंसक हो नहीं पाए।