logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: गडकरी की सभा से लौट रहे व्यक्ति पर सुआर का हमला, हुई मौत


भंडारा: साकोली तहसील में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सभा को सुनने के बाद स्वयं गांव लवारी लौटते समय जंगली सुअरों के हमले में दर्दनाक मौत की घटना सामने आई है। मृतक का नाम देवेंद्र भिवाजी करंजेकर (52) है। 

प्राप्त जानकरी के नुसार लवारी के देवेंद्र करंजेकर गोंदिया स्थित आयुक्त कार्यालय में सांख्यिकी विभाग में कार्यरत कर्मचारी थे। वे 16 जून को शाम को गोंदिया से साकोली लौटे और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की सभा में शामिल हुए। सभा के बाद रात 9।15 बजे वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से स्वयं गांव लवारी जा रहे थे, तभी लवारी फाटा और शंकरपट मौदान के बीच अचानक जंगली सूअर के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पहले उन्हें तत्काल इलाज के लिए साकोली फिर भंडारा और अंत में नागपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रात 2 बजे नागपुर मेडिकल अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जंगली सूअर के हमले से मरने वालों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है और ग्रामिणों ने मांग की गई है कि वन विभाग मृतकों के परिवारों को तत्काल मुआवजा दे।