logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

Bhandara: रावणवाड़ी के जंगल में शिक्षक ने की आत्महत्या


भंडारा: भंडारा तहसील के रावणवाड़ी जंगल में एक 42 वर्षीय शिक्षक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक शिक्षक की पहचान रमेश पंचबुद्धे (खुर्शीपार, भंडारा तालुका निवासी) के रूप में हुई है। घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सामने आई। रमेश सोमवार सुबह करीब 10 बजे रावणवाड़ी-धरगांव इलाके में गए थे। इसी दौरान दोपहर करीब 1 बजे उनका शव नायलॉन की रस्सी से पेड़ से लटका मिला। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। रमेश पंचबुद्धे मानेगांव बाजार स्थित चैतन्य विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज में अंग्रेजी के शिक्षक थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियाँ हैं।