logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

परिणय फुके के बयान को लेकर भड़के शिवसेना नेता, माफ़ी मांगने की मांग; जाने पूरा मामला


भंडारा: भारतीय जनता पार्टी नेता और विधायक परिणय फुके के शिवसेना और बाप को लेकर दिए बयान में भूचाल आ गया है। शिवसेना नेताओं ने परिणय फुके के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिंदे गुट नेताओं ने भाजपा विधायक से माफ़ी की मांग की है। यही नहीं चेतावनी भी दी कि, अगर फुके ने 12 घंटे के अंदर माफ़ी नहीं मांगी तो करारा जवाब देंगे।"

क्या बोला था परिणय फुके ने?

परिणय फुके ने कहा, "मुझ पर कई लोगों ने आरोप लगाए। मैं किसी के आरोपों का जवाब नहीं देता। लेकिन उस दिन मुझे यह अच्छी तरह समझ में आया कि जैसे किसी बच्चे को अच्छे अंक मिलें तो लोग उसकी या उसकी माँ की तारीफ़ करते हैं। कुछ अच्छा हो तो कहते हैं — माँ ने किया, और अगर कुछ बुरा हो जाए तो दोष पिता पर आता है। उसी दिन मुझे पक्के तौर पर समझ आ गया कि शिवसेना का 'पिता' भी मैं ही हूँ।"

शिवसेना भड़की, दी चेतावनी?

शिवसेना के लोकसभा प्रमुख संजय कुंभलकर ने कहा कि शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहेब ठाकरे शिवसेना के पिता हैं। ऐसे में किसी को भी जबरदस्ती शिवसेना का नाजायज पिता बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हाल ही में हुए जिला बैंक चुनाव में फुके ने शिवसेना उम्मीदवार डॉ. प्रकाश मालगावे को हराने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार को छह वोट देने की साजिश रची थी। इसके कारण मालगावे को हार का सामना करना पड़ा। फुके ने शिवसेना के बारे में अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ऐसे नेता को रोकें, वरना हम बता देंगे कि शिवसेना का बाप कौन है।