logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

टी-1 नरभक्षी बाघिन को पकड़ने की फिर शुरू हुई मुहीम,अब तक ली है 12 जानें


भंडारा- भंडारा,गोंदिया,चंद्रपुर,गडचिरोली जिले में दहशत का पर्याय बन चुकी और अब तक 12 नागरिकों की जान लेने वाली बाघिन का सर्च शुरू किया गया है.वन विभाग संयुक्त ऑपरेशन चलाकर बाघिन को पकड़ने की जद्दोजहद में है.हालिया सर्च भंडारा जिले की लाखांदुर तहसील के इंदोरा जंगल में शुरू किया गया है.अब तक 12 लोगों को मौत के घाट उतारने वाली टी-1 बाघिन ने बुधवार सुबह तालाब के पास मछली पकड़ने जा रहे एक व्यक्ति को मार गिराया था.

चार टीमें बनाकर वन विभाग के लोग जंगल में कड़ा पहरा दे रहे है उनके साथ शार्प शूटर भी है.इंदोरा में एक व्यक्ति को बाघ द्वारा मारे जाने की घटना के बाद वन विभाग की टीम इसी जंगल में अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है.संदेह है की यही नरभक्षी बाघिन यहाँ विचरण कर रही होगी।