logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: केसलवाड़ा वाघ में 11 तनस के ढेर जलकर खाक


भंडारा: भंडारा जिले की लाखनी तहसील के केसलवाड़ा वाघ में गांव के पास खुले खेतों में निराई के लिए रखे गए तनस के ढेर में अचानक आग लग गई। इस आग में तनस के 11 ढेर जलकर खाक हो गए।  

केसलवाड़ा वाघ से अडयाल रोड पर गांव के पास एक खाली खेत है। इस स्थान पर पशुपालक ओमशंकर चेटुले,संजय दखणे,गणेश  वाघाये, वासुदेव चेटुले, भाऊदास ढेंगे, ओमशांकर वाघाये, दिपक दखणे, संदिप दखणे, शंकर ढेंगे आदि के तनस रखे गये थे। लेकिन इसमें अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। इसमें पशुपालकों को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है और उनके सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।