logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: ट्रक की टक्कर से 11 साल की बच्ची की मौत, पिता और सहपाठी गंभीर रूप से घायल, भंडारा तुमसर राजमार्ग पर रास्ता रोको आंदोलन


भंडारा: जिले के वरठी में एक ट्यूशन पढ़कर गांव लौट रही एक दुपहिया वाहन को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें पिता, बेटी और बच्ची का सहपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में 11 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह घटना वरठी में रात के समय घटी. 

एकलारी के विजय सेलोकर बच्चों की ट्यूशन पूरी होने के बाद अपने दोपहिया वाहन पर लौट रहे थे. तभी सैनफ्लैग ओवर ब्रिज पर एक सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वो और दोनों बच्चे घायल हो गए. उनकी 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। 

आज वरठी और एकलारी ग्रामीणों की ओर से भंडारा तुमसर हाईवे पर जाम आंदोलन किया जा रहा है. ग्रामीणों के कहना है कि जिले में बालू माफिया बढ़ गये हैं और बालू ट्रकों से हो रही दुर्घटना में कई लोगों की जान जा चुकी है. लेकिन राजस्व प्रशासन अवैध बालू ट्रकों पर कोई कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है.